एम.डी सतपाल भानू ने जसविंदर सैनी को किया सम्मानित
नालागढ़ 9 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /गुरजीत सिंह

दुनिया की सबसे बड़ी संस्था एलआईसी आफ इंडिया के एम.डी रविवार को नालागढ़ में पधारे। इस मौके पर एम.डी सतपाल भानू एवं आर.एम यंगजोर का सीनियर डिवीजनल मैनेजर निध्ये गुप्ता व नालागढ़ के शाखा प्रबंधक धनदेव तलवार, सह शाखा प्रबंधक बलवंत कपूर तथा शिमला से आए हुए सभी सीनियर अधिकारियों एवं मुख्य बीमा सलाहकारों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर एम.डी सतपाल भानू ने मुख्य जीवन बीमा सलाहकार जसविंदर सिंह सैनी को भी बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया।

गौरतलब रहे की सतपाल भानू हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल- स्पीति से संबंधित है। सतपाल भानू ने एलआईसी में अलग-अलग पदों पर 35 सालों की सेवा के बाद भारत सरकार ने इन्हें एम.डी (प्रबंध निदेशक) के पद पर मुंबई में स्थित सेंट्रल ऑफिस में तैनात किया। सतपाल भानू ने भारतीय जीवन बीमा निगम वर्ष 1988 में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया और शिमला मंडल के अतिरिक्त कई अन्य मंडलों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए , विपणन प्रबंधन एवं वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक व सेंट्रल जोन में जोनल प्रबंधक के अलावा कई पदों पर कार्य करते हुए निगम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हिमाचल प्रदेश में उनके आगमन पर प्रदेश की सभी ब्रांचो में खुशी का माहौल था। निगम के सभी सीनियर अधिकारियों के साथ प्रदेश की सभी ब्रांचो के मुख्य बीमा सलाहकार इस स्वागत समारोह में पहुंचे।
एलआईसी शाखा नालागढ़ की तरफ से शाखा प्रबंधक धनदेव तलवार एवं सह शाखा प्रबंधक ने एम.डी महोदय का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने एमडी महोदय की जमकर प्रशंसा की और उन्होंने बताया कि निगम के इतने बड़े पद के ऊपर पहुंचना पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है । उन्होंने भविष्य में भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान शाखा प्रबंधक धनदेव तलवार ने एम.डी, आर.एम, एसडीएम का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संजीव कॉल,दिनेश कुमार, रूप सिंह ठाकुर, ऋषिकांत, अनीश महला निगम के डिविजनल अधिकारियों के साथ साथ नालागढ़ ब्रांच के अधिकारी भूपेंद्र कुमार, जगजीत सिंह ,आराधना लली एवं प्रदेश की सभी ब्रांचो के एवं नालागढ़ ब्रांच के मुख्य बीमा सलाहकार उपस्थित रहे।










