/सोलन के सपरुन स्थित पावर हाउस मार्ग के आस-पास के क्षेत्रों में 12 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

सोलन के सपरुन स्थित पावर हाउस मार्ग के आस-पास के क्षेत्रों में 12 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित



हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत प्रातः 09.30 बजे से 05.30 बजे तक सोलन के सपरुन स्थित पावर हाउस मार्ग के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल नम्बर 03 सोलन दिनेश कुमार ने दी।उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।