/औधोगिक नगरी बीबीएन के भूड बैरियर के पास सडक दुघर्टना में बाप बेटी की मौत ।

औधोगिक नगरी बीबीएन के भूड बैरियर के पास सडक दुघर्टना में बाप बेटी की मौत ।

नालागढ 11 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन के भूड के पास चौक पर आज प्रातः एक ट्रक द्वारा मोटरसाईकिल सवार को पीछे से टक्कर मारने के कारण बाईक पर सवार बाप बेटी की मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक आजसुबह के समय भुड बेरियर चौंक पर नालागढ़ की तरफ जा रहे एक मोटर साईकल न0 PB12AC 3457 को ट्रक न0 HP12G – 8289 ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से आते हुए टक्कर मार दी ।

मोटर साईकल पर एक व्यक्ति व एक बच्ची सवार थी । टक्कर लगने के कारण दोनों मोटर साईकिल सवार की मौका पर ही मृत्यु हो गई ।


मृतक मोटर साईकल चालक की पहचान श्याम लाल तथा साथ बैठी बच्ची का नाम नन्दनी पुत्री श्याम लाल निवासी मियांपुर नालागढ़ मालुम हुआ है । ट्रक चालक ट्रक उपरोक्त को मौका पर छोड़कर फरार हो गया । जिस पर पुलिस थाना बद्दी में भा0द0स0 की धारा 279, 304A के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है ।


बगलेहड पंचायत के प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्गश् को फोर लेने करने का कााम नेशलन हाईवेज ऑथरिटीआफ इण्डिया के द्वारा किया जा रहा है जिस ने इस सडक मार्ग की हालत को इतना खराब कर दिया है कि यहां वाहन चालको को जान का जोखिम उठा कर ही आना जाना पड रहा है ।

मृतक श्याम लाल के परिवार की रो रो कर हालत खराब हो गई है । लोगो ने मांग की है कि दोषियो के प्रति कडी से कडी कार्यवाही की जाए और इस सडक की हालत में भी सुधार किया जाए ।