नालागंढ (रामशहर) 13 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /तरूण गुप्त

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा में आज आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें चित्रकला, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिता आदि शामिल है।चित्रकला प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम, मुस्कान द्वितीय और हरिओम तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में चेतना प्रथम, रीना द्वितीय तथा प्रवीण तृतीय स्थान पर रहें। निबंध लेखन प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में राधेश्याम प्रथम, चेतना द्वितीय तथा मानवी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे । निबंध लेखन वरिष्ठ वर्ग में ज्योति और सोनाली प्रथम, रीता द्वितीय तथातृतीय मुस्कान व तमन्ना देवी स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्या रामप्यारा गौड़ ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
इसके अतिरिक्त उप प्रधानाचार्य धर्मपाल ठाकुर के नेतृत्व में आपदाओं से बचाव हेतु मॉक ड्रिल करवाई गई। आपदा प्रबंधन प्रभारी जगदेव परमार ने बच्चों की अलग-अलग समितियों का निर्माण कर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई। बाढ़ग्रस्त, भूस्खलन आदि से बचने के उपाय बताए गए। बचाव दल द्वारा घायलों को उपचार केंद्र तक पहुंचाना तथा उपचार समिति द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार करना अधिक चोटग्रस्त घायल को अस्पताल आदि में पहुंचाना आदि विभिन्न उपाय बताए।

इसके अलावा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर में भी आपदा प्रबंधन अभ्यास करवाया गया ,जिसमें उन्हें भूकंप आने पर या आग लगने पर किस तरह से अपने आप को सुरक्षित किया जा सकता है इस विषय पर ट्रेनिंग दी गई ।आपदा प्रबंधन आईडीडीआरआर और समर्थ- 2023 विषय पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री प्रताप सिंह ने छात्रों को बताया की भूकंप आने या आग लगने पर किस तरह से वह कक्षाओं से खुले प्रांगण में आएंगे ।
प्रवक्ता विवेक सूद द्वारा भी विद्यार्थियों को इस विषय पर बताया कि यह सप्ताह आपदा प्रबंधन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत विद्यार्थियों को आपदा से संबंधित पद्धतियों की प्रयोगिक प्रक्रिया एवं विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ, विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










