/हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह सचिव अभिषेक जैन(भा0प्र0से0), ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का निरीक्षण ।

हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह सचिव अभिषेक जैन(भा0प्र0से0), ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का निरीक्षण ।

सामान्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए उचित कदम उठाए जाने के दिए निर्देश ।

नालागढ 14 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी, गृह एवं सतर्कता, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, श्रम एवं रोजगार), अभिषेक जैन, (भा0प्र0से0), ने आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी का दौरा किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक जैन (भा0प्र0से0) द्वारा Good Policing के लिए बद्दी पुलिस को सुझाव दिए गए – बीबीएन में अन्य संबन्धित विभागों के साथ समन्वय करके प्रवासी मजदुरों का सुव्यवस्थित ढ़ंग से सम्पूर्ण बयौरा रखा जाए, Gender Policing पर कार्य किए जाए, सामान्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाए तथा बीबीएन में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ओर कार्य करने की आवश्यकता है । इसके अलावा उन्होनें पुलिस जिला बद्दी में नशे के बढते चलन व अवैध खनन सम्बन्धि मुद्दों पर चर्चा की तथा सख्त कार्यवाही करने बारे जरूरी दिशा निर्देश दिए ।

इस दौरान उनकी अध्यक्षता में कार्यालय के सभागार में पुलिस जिला बद्दी के समस्त पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (भा0पु0से0) ने बद्दी पुलिस द्वारा आम जनता को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए किए जा रहे कार्यों जिनमें जागृति अभियान, BRISP, कॉम्यूनिटी आई योजना, e-Beat Book बारे विस्तृत जानकारी दी तथा आपदा के दौरान बद्दी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से चलाने के लिए किए गए प्रयासों बारे अवगत करवाया । जिस पर अभिषेक जैन, (भा0प्र0से0) द्वारा बद्दी पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई तथा बीबीएन में 5000+ कैमरे लगवाने के लिए बद्दी पुलिस को बधाई दी ।

अभिषेक जैन, (भा0प्र0से0) ने अवगत करवाया कि वर्तमान समय डिजीटलाईजेशन का समय है तथा पुलिस विभाग को भी अपने कार्यों में समय के साथ – साथ डिजीटलाईजेशन को अपनाना चाहिए ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके ।