/विधान सभा चुनाव के प्रत्याशियो के लिए आज की राज क्यामत की रात ।सामान्य पर्यवेक्षक ने पोलिंग बूथों के दौरान किया निरीक्षण

विधान सभा चुनाव के प्रत्याशियो के लिए आज की राज क्यामत की रात ।सामान्य पर्यवेक्षक ने पोलिंग बूथों के दौरान किया निरीक्षण


सोलन 11 नवंबर,
हिम नयन न्यूज/ वर्मा


आज हिमाचल विधान सभा चुनाव के मतदान का अन्तिम दिन है और आज की रात सभी उम्मीदवारो के लिए कयामत की रात है । कल सुबह हिमाचल की 68 सीटो पर प्रत्याशियो के भविष्य का निर्णय जनता द्वारा किया जाना है किस की सरकार बनेगी किसकी नही यह दीगर बात है इस बारे में कई कयास लगाए जा रहे है । सरकारी कर्मचारी ,प्राईवेट नौकरीवाले ,आउट सोर्स के अन्तर्गत कार्यरत लोग ,हिमाचल का किसान ,हिमाचल का दुकानदार, बेरोजगार ,युवा ,धियाडीदार मजदूर व अन्य सेवानिवृत या वृघावस्था काट रहे सभी लोग इस पर्व पर अपना अपना मतदान करेगे और अपने अपने स्तर पर नेताओ की परख करके मत देगे । किस का भाग्य जागेगा यह अभी तय नही है लेकिन आज रात को सभी पार्टियो के लिए इन्तजार की घडियां लम्बी होती जा रही है सभी लोग अपने अपने बूथ स्तर पर कल के लिए तैयारियो का जायजा ले रहे है अपने अपने एजैट को सम्पर्क करके मतदान के समय पोलिंग बूथ में बैठने की व्यवस्था कर रहे है । आज सभी लोग अपने अपने समर्थको को सम्पर्क करके सुबह के लिए अपने पक्ष में करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे है । इस समय कई प्रलोभनो की भी अफवाहे उड रही है । लेकिन प्रशासन अपने स्तर पर चौकना है । लॉ एण्ड आर्डर की व्यवस्था खराब न हो इस के लिए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पूरे इन्तजामात किए गए है । संवेदनशील क्षेत्रो में चौकसी बढा दी गई है केंन्द्रीय रिजर्व पुलिस भी लगाई गई है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र 53-सोलन (अ.जा.) व 54-कसौली (अ.जा.) में आज सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम (आईएएस 1996) ने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन वार्ड नंबर 3, सोलन वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 2, सपरून, भोजआंजी, कुमारहट्टी तथा धर्मपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं से 12 नवम्बर, 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
उधर प्रदेश के सीमावर्ती इलाको पर भी पुलिस की चौकसी बढा दी गई है । आने जाने वाले लोगो पर नजर रखी जा रही है । मतदान के वक्त पर कोई गडबडी न करे इस के लिए हर बूथ पर व्यवस्था की गई है । हर उम्मीदवार अपने अपने जीतने का दावा कर रहा है मतदाता की चुप्पी उसके लिए कठिन घडी की परिक्षा बनी हुई है । ताज किस के सिं बिठाएगी जनता यहा कल तय हो जाएगा जिसका परिणाम देखने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियो को लम्बा इन्तजारकरना पडेगा ।