/नालागढ के बगलेहड में जेसीबी मालिक व चालक पर गोली बारी ।

नालागढ के बगलेहड में जेसीबी मालिक व चालक पर गोली बारी ।


नालागढ 7 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के बगलेहड में गत दिवस एक जेसीबी मालिक तथा उसके ड्राईवर पर अज्ञात लोगो द्वारा गोली बारी करने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ में अवैध खनन तथा अन्य लोगो के बीच संधर्ष चला ही रहता है जिस से यहां काफी लम्बे समय से तनाव बना हुआ बताया जा रहा है । इसी तरह की आपसी रंजिश के चलते गत दिवस कुछ अज्ञात लोगो ने रिंकी राणा तथा उसके चालक पर ताबडतोड गोलियो की बौछार कर दी लेकिन यह उनका सौभाग्य ही रहा कि वह मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया और गोलिया जेसीबी के शीशे तोड कर पार हो गई ।

इस गोली कांड के पीछे पुलिस पुरानी रंजिश बता रही है जबकि जेसीबी का मालिक काफी सदमे में है और इस बारे में अभी तक खुल कर कुछ भी नही बता रहा है । पुलिस की माने तो यह एक पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है ।

(फाईल चित्र डी एस पी नालागढ फिरोज खान)

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है अभी तक हमलावर फरार बताए जा रहे है । लोगो मे इस गोली कांड को ले कर तरह तरह की चर्चाए कर रही है । समाचार लिख जाने तक किसी की गिरफतारी नही की जा सकी थी । इस बात की पुष्टि नालागढ के पुलिस उप कप्तान फिरोज खान ने की है ।