नालागढ 16 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
गत दिवस स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद लगभग एक बजे ग्राम पंचायत बवासनी व साई के गाँव शीलए सुनानी व खाली में एस डी एम नालागढ़ व तहसीलदार बद्दी ओर अन्य जरूरी विभागों के साथ में पहुंचा ओर पाया की करीब चार किलोमीटर क्षेत्र की भूमि धंस रही है ओर भूस्खलन के कारण करीब 4 गाँव के 32 घर लगभग नष्ट हो चुके है स मौके पर पहुंच कर लोगों को बाहर निकाला उनके रहने का इंतजाम करवाया ओर ओर कोई भूखा ना रहे खाने के लिए 100 किटे राहत के लिए प्रदान की ओर पशुओं के लिए 50 क्विंटल तुड़ी का प्रावधान किया ओर सभी घरों को सरकार की तरफ से अलग अलग 1 लाख 30 हजार देने की घोषणा की ओर 10000 रूपए स्वयं अपनी नेक कमाई से देने की घोषणा की ओर सभी को 3.3 बिस्वा सरकारी भूमि घर बनाने के लिए व 5.5 हजार रूपये की फोरी राहत दी जो कल पटवारी द्वारा दे दी जाएगी सरकार इस मुश्किल की घड़ी में सबके साथ ख़डी है ओर इन सबको दोबारा बसाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी , इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है










