बीबीएन 10 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के साई रोड पर स्थित एक आभूषण की दुकान से कारोबारी को चकमा दे कर सोने की चेन लेकर फरारहोने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने पकडने का दावा किया है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस हुई इस चोरी के मामले के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया जिसने सी सी टी वी कैमरो की मदद से चोरी की बारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल तथा चोरी की गई सोने की चेन को बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली । पुलिस ने बताया कि इन उत्तर प्रदेश के बदांयु के चोरो ने बद्दी में दो और आभूषण की दुकानो से भी जेबरातो की चोरी की हुई है जिसकी रिकवरी अभी की जानी बाकि है। पुलिस ने इन चोरो की पहचान उत्तर प्रदेश के रतुलपुर बसौली जिला बदांयु के संजू पुत्र नाम चान्द उम्र22 साल तथा बृजेश पुत्र राज प्रसाद मौर्च मंझाारिया बदायु उत्तर प्रदेश उम्र 20 साल बताई है । पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है ।










