/मलहैणी (नालागढ़) में अवैध तौर से ले जाई जा रही खैर की लकडी बरामद, मामला दर्ज

मलहैणी (नालागढ़) में अवैध तौर से ले जाई जा रही खैर की लकडी बरामद, मामला दर्ज

बीबीएन 10 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

पुलिस चौकी जौघों की टीम द्वारा वन विभाग जोघों के कर्मचारियों के साथ मलहैणी स्कूल के नजदीक सयूंक्त नाकाबन्दी के दौरान एक पिक अप से खैर की अवैध लकडी पकडने में कामयाबी हासिल की है । मिली जानकारी के मुताबिक गत रात्रि पुलिस की नाकाबन्दी के दौरान पुलिस टीम ने एक पिक-अप गाडी न0 HP12Q-5802 को रोक कर चैक किया गया तो गाडी के अन्दर खैर की लकडी (79 मौछे) पाई गई ।

गाड़ी मालिक/चालक की पहचान नरेश कुमार पुत्र श्री दाता राम निवासी गांव खोबला डा0 नण्ड तह0 रामशहर तथा परिचालक की पहचान गोपाल सिंह पुत्र श्री सरवण कुमार निवासी गांव खोबला डा0 नंड त0 रामशहर जिला सोलन हि0प्र0 के तौर पर हुई है जो कि उपरोक्त लकडी के बारे मे कोई वैध कागजात/परमिट पेश न कर पाए ।


पुलिस थाना नालागढ़ में भा0द0स0 की धारा 379,34 व भारतीय वन अधिनयम की धारा 41,42 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है । आगामी कार्यवाही जारी है ।