शिमला 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में नवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया।

जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या भीमा वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों छात्र और छात्राओं में अलग-अलग करवाई गई। जिसमें छात्र वर्ग में तरुण और दीक्षांत प्रथम ,रजत और उज्जवल द्वितीय ,केतन और जतिन तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह छात्रा वर्ग में सृष्टि और सुजाता प्रथम ,उमा और गरिमा द्वितीय , स्मृति और कामना तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम स्थान सृष्टि और सुजाता ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों उनके अभिभावकों व पूरे स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।











