/###शाबाश, हिम्मते मर्दा मददे खुदा ###नालागढ़ में स्थानीय लोगों की मुश्तैदी से स्नैचर पकड़े गए, मामला दर्ज

###शाबाश, हिम्मते मर्दा मददे खुदा ###नालागढ़ में स्थानीय लोगों की मुश्तैदी से स्नैचर पकड़े गए, मामला दर्ज

नालागढ 11 दिसम्बर ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

आम जन अगर हिम्मत करें और पुलिस प्रशासन सहयोग करे तो चोर उच्चको को सबक सिखाया जा सकता है । औधोगिक नगरी बीबीएन में चोर उचको के हौंसले इतने बुलन्द है कि वह राह चलते लोगो के फोन तक छीन रहे है । मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह की अनेको वारदाते पुलिस के काजगो में दर्ज है लेकिन पुलिस के पास बढता काम का दबाव व अन्य कारणो के चलते इन अपराधियो को पूरी तरह से रोकने में कामयाब नही हो पाते है । स्थानीय पुलिस ने गत दिनो आम जन मानस से अपील भी की है कि इलाके में अपराधियो की सूचना देने वालो के नाम गुप्त रखें जाएगें लेकिन इसके बावजूद भी अपराधी बे खौफ अपनी अपनी गतिविधियो को अन्जाम देते ही रहते है ।


मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पंजैहरा के पास मोटरसाईकिल पर जा रहे पंजाब के दो युवको ने एक स्थानीय व्यक्ति का फोन छीन कर भागने की कोशिश की तो पीडित द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगो की मदद से इन अपराधियो को पकड लिया गया । लोगो द्वारा हल्की मुरम्मत करने के बाद इन्हे पुलिस के हवाले कर दिया गया पुलिस ने मामला दर्ज करके इन से पूछताछ शुरू कर दी है लगता है इन अपराधियो ने अन्य लोगो के भी फोन छीनने का कार्य किया होगा जिस कारण इनके हौंसले इतने बुलन्द थे कि ग्रामिण क्षेत्र में भी फोन छीनने की घटना को अन्जाम दे दिया ।


इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस के डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि थाना नालागढ़ में मोहम्मद समीर के व्यान पर आरोपी सुखबिन्द्र सिहं उर्फ काका व बाबी सिंह निवासी पंजाब के विरूद्व मामला दर्ज किया गया कि जिसमें शिकायतकर्ता ने तैहरीर करवाया है कि जब वह दवाई लेने नालागढ़ पंजैहरा सड़क पर ग्रीन प्लाई कम्पनी से थोड़ा आगे पजैंहरा जा रहा था तो उपरोक्त दोनो व्यक्ति मोटर साईकल पर अचानक आए और मेरा मोवाईल फोन छीन लिया ,जब उसने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की मदद से दोनो चोरो को काबू करके पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके अन्वेषण आरम्भ कर दिया गया ।