नालागढ 18 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
उप.पुलिस अधीक्षक नालागढ़ भीष्म ठाकुर की अध्यक्षता में ट्रैफिक ऑफिस नालागढ़ में आज रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया ।

इस बैठक की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होने बताया कि इस बैठक में उप.पुलिस अधीक्षक नालागढ़ द्वारा उपस्थित सदस्यों को नशे के दुष्परिणामोंए अवैध खनन की रोकथाम तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तरित जानकारी दी गई।
बैठक में रोड़ सेफ्टी क्लब नालागढ़ के सदस्यों ने भाग लिया।










