नालागढ़ 30 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला बद्दी, अशोक वर्मा द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झाड़माजरी में विद्यार्थियों को नशा निवारण, साइबर अपराध, एवं यौन शोषण से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और समाज में इसके बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी ।

इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, साइबर बुलिंग, डिजिटल गिरफ्तारी आदी से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी।
उन्होंने छात्रों को यौन शोषण (Sexual Abuse) से सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गलत छुआछूत, अश्लील पाठ एवं संवाद या अनुचित व्यवहार की स्थिति में बच्चों को अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को तुरंत सूचित करना चाहिए। उन्होंने POCSO एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत सुरक्षा प्रावधान एवं कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उसे नशे, साइबर अपराधों और यौन शोषण जैसे अपराधों से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है।








