औद्योगिक नगरी में पनपता गन कल्चर।
नालागढ़ 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन में पिछले कुछ अरसे से गन कल्चर पनपने लगा है।प्रवासियों द्वारा भी यहां हथियार ले कर घूमना आम बात हो रही है।
लोगों की माने तो योगी की सख्ती के चलते कई अपराधी औद्योगिक नगरी में शरण लिए हुए है और कभी कभी अपना घिनौना चेहरा दिखा ही देते है।सूत्रों की माने तो कुछ लोग यहां अवैध हथियारों की सप्लाई भी करने लगे है।
पुलिस समय समय पर चेकिंग कर के अपराधियों को पकड़ती भी रहती है
मिली जानकारी के मुताबिक़ गत दिवस पुलिस थाना नालागढ़ की टीम द्वारा यहां न्यू नालागढ़ में एक कार HP-12H-9110 (मारुति ऑल्टो K10) को रोका गया,
जिसमें सवार अमित सैणी पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी गांव भाटियां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश की तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी के डैशबोर्ड से एक पिस्टल, मैगजीन व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ।
बरामद पिस्टल के संबंध में युवक कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी अमित सैणी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट के अधीन अभियोग पंजीकृत किया है।
इस्बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले में आगामी अनवेषण कार्यवाही की जा रही है।







