/शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को शिक्षक दिवस समारोह में किया आमंत्रित

शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को शिक्षक दिवस समारोह में किया आमंत्रित

शिमला, 3 सितम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को समारोह की तैयारियों तथा प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला है और विद्यार्थियों की आकांक्षाओं के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाना समय की आवश्यकता है।


बैठक में कौशल विकास, शिक्षक प्रशिक्षण और नई शिक्षण पद्धतियों पर भी चर्चा हुई।


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित रहे।