शिमला, 4 सितम्बर
हिम नयन न्यूज ब्यूरो/वर्मा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जनता को त्वरित और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अपना आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च किया है। इस चैनल के माध्यम से नागरिकों को महत्वपूर्ण घोषणाएँ, सुरक्षा अलर्ट और जन-जागरूकता संदेश सीधे पुलिस विभाग से प्राप्त होंगे।
पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ से अपील की है कि वे इस चैनल को फॉलो करें और अपने-अपने क्षेत्रों में इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। पुलिस का कहना है कि इस पहल से नागरिकों से सीधा जुड़ाव बढ़ेगा और उन्हें समय पर सत्यापित सूचना मिल सकेगी।
👉 हिमाचल प्रदेश पुलिस का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल यहाँ उपलब्ध है:
https://whatsapp.com/channel/0029VbBDCzsAYlULZ0uhas2h
पुलिस का मानना है कि यह कदम जनसंपर्क, पारदर्शिता और सामुदायिक सहयोग को और मजबूत करेगा।







