/नालागढ़ कॉलेज में विश्व साक्षरता दिवस पर रैली और प्रतियोगिताएं आयोजित

नालागढ़ कॉलेज में विश्व साक्षरता दिवस पर रैली और प्रतियोगिताएं आयोजित

नालागढ़, 8 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।


राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में इतिहास विभाग की ओर से विश्व साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत छात्रों को साक्षरता के महत्व और उद्देश्य से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही साक्षरता के प्रसार के लिए एक रैली भी निकाली गई, जिसमें लगभग 200 छात्रों ने हिस्सा लिया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है और शिक्षा ही विकास का सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने बताया कि इसी सोच को मजबूत करने के लिए हर वर्ष 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। आज हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिप्रा ने किया और इसमें कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।