नालागढ़ 8 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत कार्यों को मजबूती देने के लिए श्री राम सेना, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बड़ा निर्णय लिया है।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए उन्होंने घोषणा की है कि वे अपनी आगामी तीन महीनों की संपूर्ण कमाई हिमाचल राहत कार्यों हेतु समर्पित करेंगे।
यह राशि श्री राम सेना और सेवा भारती के माध्यम से सीधे प्रभावित परिवारों और जरूरतमंदों तक पहुँचाई जाएगी।

राजेश जिंदल ने कहा – “मैं कोई बड़ा व्यक्ति नहीं, बस एक छोटा सा इंसान हूँ। जो भी सेवा बन पाएगी, वह सदा अपने हिमाचल वासियों के लिए करूंगा। मेरा प्रण है – जीवन का असली उद्देश्य सेवा ही है।”
इस अवसर पर श्री राम सेना ने प्रदेशवासियों, समाजसेवियों और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर हिमाचल राहत कार्यों में सहयोग करें ताकि आपदा पीड़ितों को तुरंत सहायता मिल सके।










