सोलन, 9 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस थाना सदर सोलन ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियोग में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
आरोपियों से हुई पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि चोरी किया गया सामान कंडाघाट क्षेत्र में एक कबाड़ी को बेचा गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी जमना कुमार (पुत्र गामा राम, निवासी जलुबी, डाकघर बराड़ा, जिला अंबाला, हरियाणा, आयु 28 वर्ष) को कंडाघाट से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया है, जिसमें चोरी की गई एक मोटर भी बरामद की गई।
पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।








