/प्रधानमंत्री मोदी ने गग्गल एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों से की मुलाक़ात।

प्रधानमंत्री मोदी ने गग्गल एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों से की मुलाक़ात।

प्रधान मंत्री ने हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा


गग्गल (कांगड़ा), 9 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने हिमाचल दौरे के दौरान गग्गल एयरपोर्ट पर विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावित लोगों से मुलाक़ात की।

मिली जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने पीड़ित परिवारों से उनके हालात की जानकारी ली और आपदाओं से हुए नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया।आपदा प्रभावित एक छोटी बच्ची को भी प्रधानमंत्री ने अपनी गोद में ले कर प्यार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर प्रभावितों की मदद के लिए कार्य कर रही हैं।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा से तबाह हुए मकानों के पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचे की बहाली और आजीविका से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के इस संवाद के दौरान पीड़ितों ने अपनी समस्याएं और कठिनाइयां साझा कीं। प्रधानमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।