बद्दी/बरोटीवाला, 11 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
औद्योगिक नगरी के थाना बद्दी और थाना बरोटीवाला पुलिस द्वारा 5 से 15 सितम्बर 2025 तक चलाए जा रहे “नशा मुक्त विशेष अभियान” के अंतर्गत आज जन जागरूकता और भांग उन्मूलन की कार्रवाई की गई।

बद्दी में पुलिस टीम ने सब्ज़ी मंडी के पास बायपास रोड पर राहगीरों और दुकानदारों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

वहीं बरोटीवाला पुलिस टीम ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उगे भांग के पौधों को स्थानीय लोगों की मदद से नष्ट किया।

इस मौके पर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।









