पंजाब के तस्कर कर रहे है हिमाचल वन संपदा की चोरी।
नालागढ़ 13सितंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
नालागढ़ के सीमावर्ती राज्य पंजाब के वन तस्करों द्वारा हिमाचल की वन संपदा की तस्करी जोरों पर है।वन संपदा के तस्कर यहां से ग्रामीण क्षेत्रों के बीच से इस वन सम्पदा को निकाल ले जाने के अवसर ढूंढते रहते है।
इस त्तरह का मामला हाल ही में बन विभाग की पकड़ में आया है।
वन विभाग की टीम ने गत दिवस नालागढ़ के बघेरी-टिक्करी मार्ग पर अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप (नं. HP28-4990) को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बीट बगहेड़ी के फॉरेस्ट गार्ड धरम सिंह ने गश्त के दौरान वाहन की तलाशी ली, जिसमें अवैध खैर की लकड़ी पाई गई।
वाहन चालक की पहचान बलदेव सिंह निवासी मौड़ा, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है।
पूछताछ में वह लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा परमिट प्रस्तुत करने में असफल रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेस्ट गार्ड ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। जिस के आधार पर पुलिस थाना नालागढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।








