नालागढ़, 17 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत दभोटा में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अंतर्गत आरती टी.आई.पी. नालागढ़ द्वारा एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्य गुरचरण सिंह ने की और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

गुरचरण सिंह ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को एड्स के बारे में सही जानकारी देना और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ग्राम पंचायत दभोटा के प्रधान करनवीर सिंह और उपप्रधान जगतार सिंह ने भी लोगों को एड्स से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया

गैर सरकारी संगठन की प्रबंधक किरण ने एड्स की रोकथाम, उपचार और परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1097 पर भी प्राप्त की जा सकती है।

इस रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।








