आरोपी पर मुकदमा दर्ज
नालागढ़, 20 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
थाना नालागढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 2.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने जांच के दौरान गगनदीप पुत्र सुभाष चंद शर्मा, निवासी गांव दत्तोवाल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन की कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में धारा 21, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना नालागढ़ में अभियोग दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।










