ट्रांसपोर्ट सोसायटी आदेश की प्रति मिलने के बाद करेगी अगला निर्णय
नालागढ़, 22 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन और बद्दी-नालागढ़ ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी के बीच चल रहे विवाद के बीच न्यायालय ने यूनियन चुनाव पर रोक लगाने की बात का खुलासा किया गया है। यूनियन पदाधिकारियों द्वारा दायर याचिका जिस में सोसायटी के कुछ लोगों द्वारा यूनियन के लैपटॉप और कार्यालय पर कब्जा करने के आरोप लगे है,की सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किए गए हैं। लेकिन चुनाव पर अंतरिम रोक के आदेश न मिलने से सोसायटी द्वारा यूनियन के चुनाव करवाने के बारे में अभी पिक्चर साफ नहीं हों पाई है जबकि यूनियन वाले इस को स्टे बता रहे है।
गौरतलब है कि यूनियन की कुछ शिकायतों के चलते ट्रांसपोर्ट सोसायटी ने 25 सितंबर को चुनाव कराने के लिए जनरल हाउस बुलाया था। लेकिन न्यायालय की रोक के बाद अब चुनाव स्थगित होने स्वाभाविक हैं, जिससे यूनियन की कार्यकारिणी को फिलहाल राहत मिली है।

इस मामले में सोसायटी के अध्यक्ष जतिंदर सिंह जिंदू ने कहा कि वे न्यायालय का सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश की प्रति प्राप्त होने और उसका अध्ययन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी के प्रति उनका व्यक्तिगत भेदभाव नहीं है और वे ऑपरेटरों के हक की लड़ाई कानून के दायरे में रहकर जारी रखेंगे।








