सोलन(कंडाघाट), 21 नवंबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में गश्त, नाका व अपराधों की रोकथाम के दौरान चित्त पकड़ने की बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। बस स्टैंड कंडाघाट के पास लगाए गए नाके पर एक बोलेरो गाड़ी (सोलन की ओर से आ रही) को जाँच के लिए रोका गया।
चैकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे दो युवकों की पहचान रामेश्वर ठाकुर उर्फ मशी, पुत्र जीत सिंह, निवासी गाँव व डाकखाना मुंडाघाट, तहसील व जिला शिमला (उम्र 32 वर्ष) तथा अमित कुमार, पुत्र स्व. संत राम, निवासी गाँव दनी, डाकखाना मुंडाघाट, तहसील व जिला शिमला (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3.13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 117/25, दिनांक 20.11.2025, धारा 21 व 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जाँच के दौरान घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है तथा मामले की विस्तृत जांच चल रही है।
पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।







