20 से 22 नवंबर तक ई-मेल से भेज सकेंगे आवेदन।
बद्दी 19 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
बद्दी में आयोजित होने वाले रेड क्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उपमंडलाधिकारी एवं बद्दी रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव धीमान ने बताया कि इच्छुक स्थानीय एवं अन्य कलाकार 20 से 22 नवंबर, 2026 तक अपनी प्रस्तुति से संबंधित आवेदन ई-मेल आईडी sdmbaddi.solan@gmail.com पर भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन के लिए 25 नवंबर को उपमंडलाधिकारी कार्यालय बद्दी में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।
इसमें क्षेत्र के उभरते कलाकार, लोक गायक, नृत्य कलाकार, सांस्कृतिक दल और युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
संजीव धीमान ने कहा कि रेड क्रॉस मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा, मानवीय सहयोग और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला एवं संस्कृति प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है।
उन्होंने क्षेत्र के कलाकारों से इस अवसर का लाभ उठाने तथा क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।








