/राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संरयाज में ओपन पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संरयाज में ओपन पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न।

120 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

सोलन( अर्की)7 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संरयाज में आज ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आज समापन हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के विभिन्न ब्लॉकों के करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. बालकृष्ण रहे जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत संरयाज के प्रधान रमेश ठाकुर रहे। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।


खेलों के शुभारंभ के अवसर पर डॉ बालकृष्ण जो स्वयं भी खो-खो के उत्कृष्ट खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के परिणाम

महिला वर्ग : विजेता – अर्की ब्लॉक, उप-विजेता – कण्डाघाट ब्लॉक

पुरुष वर्ग : विजेता – अर्की ब्लॉक, उप-विजेता – कण्डाघाट ब्लॉक

समापन समारोह में रमेश ठाकुर ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी को अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।