परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी का संदेश:
नई दिल्ली 9 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सहज योग की संस्थापक परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी के प्रेरणादायी उपदेश को लेकर साधक जगत में चर्चा पुनः प्रबल हो गई है। 10 मई 1992 को दिए गए उनके एक महत्वपूर्ण संदेश को आज सोशल मीडिया और आध्यात्मिक मंचों पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

संदेश में माताजी ने मानव जीवन में चिंता और समस्याओं के मूल कारण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
“परमात्मा की इच्छा सबकी देखभाल कर सकती है। आपको किसी चीज़ की चिंता करने की आवश्यकता नहीं। आपकी समस्या का कारण यह है कि आप उसे परमात्मा पर छोड़ना नहीं चाहते।”

माताजी के इस संदेश को अनेक साधकों ने जीवन में उतारकर सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव किया है। सहज योग अनुयायियों का कहना है कि यह उपदेश आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जहाँ लोग समस्याओं को स्वयं ढोने का प्रयास करते हुए मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना करते हैं।

सहज योग संस्थान के सदस्य बताते हैं कि माताजी के उपदेश आत्मसमर्पण, सहजता और ईश्वर-विश्वास की भावना को प्रबल करते हैं। यही कारण है कि इस संदेश को आज भी लाखों अनुयायी प्रेरणा स्रोत के रूप में देखते हैं।

कोई भी व्यक्ति सहज योग निःशुल्क प्राप्त कर सकता है, टोल फ्री नंबर 18002700800 के अलावा www//sahajyoga.org.in पर भी समझ सकते है।
हिम नयन न्यूज ब्यूरो के संपर्क नंबर 7807240853 पर भी संपर्क कर सहज योग के बारे में जानकारी ले सकते है।










