सोलन 9 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस लाइन सोलन के सभागार में गत दिवस जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एवं पुलिस कर्मचारियों के वैलफेयर संबंधी मासिक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में वर्ष 2025 के आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई तथा सभी थाना प्रभारियों को लम्बित मामलों का शीघ्र निपटारा कर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में भेजने के निर्देश दिए गए।
NDPS एक्ट के तहत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन व मजबूत कार्रवाई के लिए थाना धरमपुर, परवाणु और सदर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों को संगीन अपराधों, मादक पदार्थों एवं साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा युवाओं व छात्रों को नशे व साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस कर्मचारियों के वैलफेयर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर समाधान किया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार, डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा, डीएसपी लीव रिजर्व अशोक चौहान सहित सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।








