/नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किए बाड़ीधार मंदिर के दर्शन

नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किए बाड़ीधार मंदिर के दर्शन

सोलन (अर्की) 12 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन के छात्रों ने आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत बाड़ीधार मंदिर का दौरा किया।

प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बताया कि पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने दिनांक 12 दिसंबर 2025 को यह भ्रमण किया।

इस दौरान बच्चों ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण में स्कूल के लगभग 70 से 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य भगत राम वर्मा ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक एवं धार्मिक पर्यटन से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के बारे में भी जानकारी मिलती है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।