सोलन 30 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल सोलन जिले के परवाणू पुलिस थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 378 ग्राम चरस के साथ एक युवक को पकड़ने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में FIR संख्या 140/2025 दिनांक 29.12.2025 को धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होने बताया कि, 29 दिसंबर 2025 को थाना परवाणू की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि भूपेन्द्र नामक युवक परवाणू क्षेत्र में चरस की सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान भूपेन्द्र सिंह (31 वर्ष) पुत्र श्री प्रेम सिंह, निवासी गांव सराची, डाकघर कल्हानी, तहसील थुनाग, जिला मंडी (हि.प्र.) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 378 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 30 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।









