नई दिल्ली 2 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सहजयोग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय श्री परम चैतन्य पूजा एवं संगोष्ठी – 2026 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित निर्मल धाम में किया जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन 21 से 23 फरवरी 2026 तक श्री आदिशक्ति पीठ, निर्मल धाम परिसर में संपन्न होगा।
आयोजन के अंतर्गत विश्वभर से सहजयोगी भाई-बहन भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना, सामूहिकता और सहजयोग के मूल सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है।

मुख्य पूजा कार्यक्रम
श्री शिव पूजा (महाशिवरात्रि पूजा):
22 फरवरी 2026 | प्रातः 11:00 बजे
श्री परम चैतन्य पूजा:
23 फरवरी 2026 | सायं 4:00 बजे
प्रस्तावित कार्यक्रम
प्रातःकालीन ध्यान: सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक
संगोष्ठी: 21 एवं 23 फरवरी | प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक
सांस्कृतिक संध्याएँ: 21 एवं 22 फरवरी | सायं 5:30 बजे से आगे
समर्पण राशि (भारतीय सहजयोगियों हेतु)
रहने सहित (स्टेइंग):
वयस्क एवं युवा: ₹2400
बच्चे (6–12 वर्ष): ₹1400
बिना रहने, भोजन सहित:
वयस्क एवं युवा: ₹1400
बच्चे (6–12 वर्ष): ₹800
केवल पूजा हेतु:
श्री शिव पूजा: वयस्क ₹200, बच्चे ₹100
श्री परम चैतन्य पूजा: वयस्क ₹300, बच्चे ₹200
6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोई समर्पण राशि नहीं रखी गई है।

आयोजकों के मुताबिक़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। भारतीय एवं विदेशी सहजयोगियों के लिए अलग-अलग पंजीकरण लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही दान (डोनेशन) की सुविधा भी ऑनलाइन माध्यम से दी गई है।
संपर्क:
📞 +91 92796 00800 | +91 98101 72900
📧 theletdelhi@gmail.com
आयोजक मंडल ने सभी सहजयोगी भाई-बहनों से अपील की है कि वे इस सूचना को अपनी-अपनी सामूहिकताओं में साझा करें, ताकि अधिक से अधिक साधक इस अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बन











