/रिवालसर मेले का कुश्ती प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न।

रिवालसर मेले का कुश्ती प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न।

नालागढ़ (रामशहर), 23 मई।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल रिवालसर में आयोजित दो दिवसीय मेले का आज समापन हो गया । मेले के अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता रहा, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।


कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में झंडा अर्पित कर एवं श्रद्धापूर्वक नतमस्तक होने के बाद लखदाता पीर के ध्वज चढ़ाने की रस्म के साथ किया गया।

प्रतियोगिता की शुरुआत नन्हे-मुन्ने पहलवानों की कुश्तियों से होगी, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवान अपने दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया ।

मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु सबसे पहले मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, मंदिर कमेटी और कोठी मिट्टियां की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई ।
मेला परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

रिवालसर मेले का मनोहारी दृश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की झलक रहा है।