/हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को — 5 दिन की पुलिस रिमांड

हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को — 5 दिन की पुलिस रिमांड

बद्दी 17 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन में बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी कुमार और राहुल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 21 अप्रैल 2026 तक 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले में गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

गौरतलब है कि इस हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि युवक के साथ विवाद के बाद उसकी हत्या की गई और शव को खेत में फेंक दिया गया था।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।