पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत भी मामला दर्ज।
शिमला 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
शिमला के थाना संजौली में एफआईआर संख्या 20/2026 दिनांक 21/04/2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 64, 62, 78, 126(2), 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवा लिया गया है।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी Akshay Thakur (उम्र 25 वर्ष, निवासी ढली, शिमला) को गिरफ्तार कर लिया है।










