/कोटखाई में चार व्यक्तियों पर निवारक कार्रवाई

कोटखाई में चार व्यक्तियों पर निवारक कार्रवाई

शिमला, 4 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के जिला शिमला पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निवारक कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने 3 मई की रात्रि चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी प्रक्रिया विधिसम्मत रूप से पूरी की गई तथा परिजनों को सूचित किया गया। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर संयम बनाए रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।