शिमला, 4 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
भाजपा कार्यालय दीप कमल, चक्कर में तीन राज्यों में जीत पर जश्न मनाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान विपिन परमार ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई देते हुए इसे सुशासन और विकास की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि 15 साल बाद बदलाव तय है और ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस की विदाई संभव है।
विपिन परमार के अनुसार यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा के मजबूत संगठन का परिणाम है।






