/नालागढ़ विकास खंड में पंचायत चुनाव के लिए 883 नामांकन दाखिल।

नालागढ़ विकास खंड में पंचायत चुनाव के लिए 883 नामांकन दाखिल।

नालागढ़, 11 मई
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत विकास खंड नालागढ़ में नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 7 मई से 11 मई 2026 तक विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 7 मई 2026 को प्रधान पद के लिए 124, उप-प्रधान पद के लिए 89 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 221 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस दिन कुल 434 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें 249 पुरुष और 185 महिला उम्मीदवार शामिल रहीं।

वहीं 8 मई 2026 को प्रधान पद हेतु 96, उप-प्रधान पद हेतु 83 तथा वार्ड सदस्य पद हेतु 270 नामांकन पत्र जमा किए गए। इस दिन कुल 449 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जिनमें 260 पुरुष एवं 189 महिला उम्मीदवार शामिल रहे।

रिपोर्ट पर बीडीओ-कम-रिटर्निंग ऑफिसर, नालागढ़ जिला सोलन द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।