सोलन, 14 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शमलेच के समीप एक टाटा टियागो कार से 12.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10/11 मई 2026 की रात को एसआईयू टीम ने परवाणू-धर्मपुर मार्ग से सोलन की ओर आ रही एक टाटा टियागो गाड़ी को नाकाबंदी के दौरान जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार एक युवक और एक युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान रवि कुमार (45) निवासी रबोन, तहसील एवं जिला सोलन तथा साक्षी शर्मा (24) निवासी गांव सिधोटी, डाकघर पनोग, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।
दोनों आरोपियों को 11 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
मामले की आगामी जांच जारी है।







