नालागढ़ 17मई
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
नगर परिषद नालागढ़, जिला सोलन में रविवार को हो रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जारी दो घंटे की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 59.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 3 बजे तक जारी रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर 4 मेन साहिब वाला में सबसे अधिक 68.93 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि वार्ड नंबर 5 जालियां वाला में सबसे कम 50.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगर परिषद नालागढ़ के कुल 6962 मतदाताओं में से 4153 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इनमें 2049 पुरुष और 2104 महिला मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।

वार्ड नंबर 7 घईयां वाला में 63.45 प्रतिशत, वार्ड नंबर 8 बस्सियां वाला में 62.45 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर 1 अस्पताल वाला में 60.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।






