/नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 : वार्ड नंबर-4 से निशा शर्मा विजयी

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 : वार्ड नंबर-4 से निशा शर्मा विजयी

नालागढ़ 17 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नंबर-4 (महिला) से हुए चुनाव में निशा शर्मा ने जीत दर्ज की है।

जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार निशा शर्मा को कुल 198 वैध मत प्राप्त हुए। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी नीना राणा को 196 वोट मिले।

आरती शर्मा को 116 मत प्राप्त हुए, जबकि “उपरोक्त में से कोई नहीं” को 1 वोट मिला।

वार्ड में कुल 511 वैध वोट डाले गए तथा कोई भी वोट रद्द नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी परिणाम में निशा शर्मा पत्नी नितिन भारद्वाज, निवासी वार्ड नंबर-4, नालागढ़ को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया।

यह मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जिसमें निशा शर्मा ने मात्र 2 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।