बद्दी, 19 मई
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस जिला बद्दी में तैनात हेड हवलदार क्लर्क (HHC) जितेन्द्र ठाकुर को कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं तथा विभिन्न आपराधिक मामलों के सफल अन्वेषण में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसपी बद्दी ने HHC जितेन्द्र ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेन्द्र ठाकुर भविष्य में भी इसी लगन, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे तथा विभाग का नाम रोशन करेंगे।
इस सम्मान से पुलिस जिला बद्दी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल है और इसे उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति विभाग की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।




