जिला परिषद प्रत्याशी कपिल देव के समर्थन में मांगे वोट
सोलन(अर्की), 22 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
जिला परिषद चुनावों के मद्देनज़र जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में विधायक संजय अवस्थी ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशी कपिल देव के पक्ष में जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान विधायक संजय अवस्थी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कई स्थानों पर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने भाग लिया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सक्षम एवं जनसेवा के प्रति समर्पित प्रतिनिधियों का चुना जाना आवश्यक है।
उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
प्रत्याशी कपिल देव ने भी क्षेत्रवासियों का समर्थन और विश्वास मिलने पर सभी पंचायतों के समग्र विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विकास कार्यों, जनसमस्याओं और पंचायत स्तर पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
क्षेत्र में चल रहे इस चुनावी अभियान से पंचायत चुनावों का माहौल और अधिक सक्रिय होता दिखाई दे रहा है।








