/शिमला पुलिस की ईमानदारी से पर्यटक को मिला ₹56 हजार और पासपोर्ट से भरा बैग।

शिमला पुलिस की ईमानदारी से पर्यटक को मिला ₹56 हजार और पासपोर्ट से भरा बैग।

शिमला, 25 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। दिनांक 24 मई 2026 को रिज मैदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान PAR द मॉल में तैनात एक पुलिस कर्मी को एक लावारिस बैग मिला।

बैग की जांच करने पर उसमें ₹56,000 की नकद राशि तथा दो पासपोर्ट बरामद हुए।

पुलिस कर्मी ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सुरक्षित रूप से पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई और बैग के वास्तविक मालिक अमृत जैन, निवासी जयपुर (राजस्थान) का पता लगाया गया।

सत्यापन उपरांत बैग को उसके मालिक को सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर अमृत जैन ने शिमला पुलिस और PAR द मॉल में तैनात पुलिस कर्मी के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

शिमला पुलिस ने कहा कि वह आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।