(प्रशंसा प्रमाण-पत्र तृतीय श्रेणी) से किया गया सम्मानित
सोलन (बद्दी )9 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस जिला बद्दी में तैनात आरक्षी गुरचरण सिंह को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, नशे की रोकथाम तथा उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए सी.सी.-III (प्रशंसा प्रमाण-पत्र तृतीय श्रेणी) से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी ने आरक्षी गुरचरण सिंह के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।










