नालागढ़, 2 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा ।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) के विद्युत उप मंडल नालागढ़ नंबर-1 ने 66/33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 केवी नालागढ़ फीडर की आवश्यक मरम्मत के चलते शनिवार, 4 जुलाई 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।
इस दौरान वार्ड नंबर 1, 2, 3, 5, 8 और 9, सरकारी अस्पताल, वेटरिनरी अस्पताल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, मिनी सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, पुलिस थाना, आईपीएच कार्यालय, बीएसएनएल कार्यालय, पीजी कॉलेज, रामलीला ग्राउंड, पुराना बाजार, पाठशाला, मल्होत्रा चौक, फोर्ट रिसॉर्ट, सरकारी आईटीआई, अनाज मंडी, पेपर रोड, मेहता मार्केट तथा सुरेंद्र पब्लिक स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता, विद्युत उप मंडल नालागढ़ नंबर-1 ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि मरम्मत कार्य समय पर पूरा होने पर बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।










