चंडीगढ़, 3 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने देश की राष्ट्रीय तंबाकू परीक्षण प्रयोगशालाओं (NTTLs) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों की जांच के लिए एक समान और प्रभावी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. एल. स्वस्तिचरण ने कहा कि मानकीकृत परीक्षण व्यवस्था से भारत तंबाकू उत्पादों के नियमन को और मजबूत कर सकेगा। वहीं पीजीआईएमईआर के डॉ. सोनू गोयल ने कहा कि वैज्ञानिक परीक्षणों को प्रभावी नियामक कार्रवाई में बदलने के लिए एक्शन-ओरिएंटेड एसओपी आवश्यक है।
कार्यशाला में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया और WHO-FCTC के प्रावधानों के अनुरूप तंबाकू नियंत्रण को सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की।









