बद्दी, 3 जुलाई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना बरोटीवाला में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय चंदन कुमार निवासी ग्राम बोलिया, तहसील नौहट्टा, जिला रोहतास (बिहार) तथा 22 वर्षीय आर्यन निवासी ग्राम मेयार, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 6 जुलाई 2026 तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।









